Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पूर्व विधायक मनोहर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अनेक दिग्गज नेता।

पूर्व विधायक मनोहर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अनेक दिग्गज नेता।

लाडनूं 24जुलाई। पूर्व विधायक मनोहर सिंह की शोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक केन्द्र व प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता यहां पहुंच रहे हैं। वे यहां करणी निवास में रखी गई शोकसभा में सम्मिलित होकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।रविवार शाम को सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, सीमा सड़क संगठन के उपमहानिदेशक आशु सिंह लाछडी, कर्नल प्रताप सिंह रोडू, राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा, दलित नेता कालूराम गेनाना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने कुंवर करणीसिंह से मिलकर सांत्वना प्रदान की। इस शोक सभा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, विधायक नाराण सिंह देवल, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. रजनी गावड़िया, भाजपा के जिला महामंत्री रामाकिशन खीचड़ सहित प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक नेतागण शिरकत कर रहे है। अंतिम संस्कार के दौरान भी पूर्व मंत्री यूनुस खान, सांसद हनुमान बेनीवाल, विधायक मुकेश भाकर सहित जिले भर से पूर्व विधायक सहित अन्य ठिकानों के गणमान्यजनो ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

error: Content is protected !!