Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अवैध कब्जे से मुक्त कराई जायेंगी वक्फ संपत्तियां : दानिश आजाद अंसारी |

अवैध कब्जे से मुक्त कराई जायेंगी वक्फ संपत्तियां : दानिश आजाद अंसारी

लखनऊ, 24 जुलाई |उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि वक्फ की संपत्तियां अवैध कब्जे से मुक्त कराई जायेंगी। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों का इस्तेमाल मुस्लिम समाज के विकास के लिए होना चाहिए।

वह सोमवार को इंदिरा भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय में केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी पी.एस. बक्शी तथा विभाग के अधिकारियों के साथ वक्फ संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक कर रहे थे।

बैठक में राज्य मंत्री ने प्रदेश भर से आए हुए लोगों से वक्फ के विकास संबंधित विषयों पर चर्चा की।

बीते दिनों केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने देशभर के वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के साथ बैठक कर वह वक्फ विकास के संबंध में चर्चा की थी । उसी क्रम में सोमवार को उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अपर मुख्य सचिव, निदेशक व केंद्र से आए ज्वाइंट सेक्रेटरी के साथ समीक्षा बैठक कर वक्फ संबंधित विभिन्न मसलों पर चर्चा की।

समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग और निदेशक जे रिभा भी उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!