Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सेवा परमो धर्म के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं देश के चिकित्सकः डॉ. मनसुख मांडविया

सेवा परमो धर्म के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं देश के चिकित्सकः डॉ. मनसुख मांडविया

नई दिल्ली, 01 जुलाई (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आज सभी चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने कहा देश के सभी चिकित्सक सेवा परमो धर्म के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया- हमारे डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और एक स्वस्थ और समृद्ध भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश की सेवा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत में प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को डॉ बिधान चंद्र राय की याद में उनकी जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। डॉ बिधान चंद्र राय प्रख्यात चिकित्सक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे। भारत को आजादी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री बने थे। सन 1961 में बिधान चंद्र राय को भारत रत्न से विभूषित किया गया था।

error: Content is protected !!