Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 01 जुलाई  । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया और कहा कि प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन पर ढ़ेरों बधाई व शुभकामना संदेशों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मदिन की शुभकामनाएं राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गयी। मुख्यमंत्री की शुभकामनाओं के बाद दूसरे राजनीतिक दलों के नेतृत्वकर्ताओं की ओर से भी अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गयी।

मुख्यमंत्री ने शनिवार की सुबह जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक और ट्वीट किया। जिसमें मुख्यमंत्री ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से राज्यपाल कलराज मिश्रा के आरोग्यता और सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है। उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

error: Content is protected !!