Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नशे के खिलाफ मंडी में हाफ मैराथन 22 को, 15,000 रुपये इनाम

नशे के खिलाफ मंडी में हाफ मैराथन 22 को, 15,000 रुपये इनाम

मंडी, 19 जून । नशा सभी वर्गों के लिए एक अभिशाप है। युवा मादक द्रव्यों के सेवन के कारण निरन्तर अपना समय और जिन्दगी बर्बाद कर रहे है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, मंडी जगदीश नायक ने बताया कि इसी कड़ी में जिला प्रशासन, मंडी द्वारा मंडी में मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम हेतु युवाओं को जागरूक करने के उदेश्य से पुरुष व महिला वर्ग की जिला स्तरीय हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन 22 जून को किया जा रहा है ।

इस हाफ मैराथन में पुरूष वर्ग हेतु 21.5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 15000 रुपये दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 11000 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 7000 रुपये तथा 5 खिलाडियों को प्रोत्साहन नकद इनाम दिया जाएगा।

महिलाओं हेतु 10 किमी0 दौड का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें पहला स्थान प्राप्त करने वाले को 10000 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 7000 रुपये तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 रुपये तथा 5 खिलाडियों को प्रोत्साहन नकद इनाम दिया जाएगा। इस मैराथन में हिमाचल के ही युवा भाग ले सकते हैं।

error: Content is protected !!