Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मणिपुर में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन, हटाने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले |

मणिपुर में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन, हटाने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

इंफाल, 22 जुलाई । मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को इंफाल में महिलाओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मणिपुर की राजधानी इंफाल के घारी इलाके में आज सुबह सैकड़ों महिलाएं कार के टायर जलाकर और सड़क अवरुद्ध करके हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। सुबह करीब 9 बजे स्थिति उस समय अराजक हो गई, जब महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ अभद्र नारे लगाए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स और सेना के साथ त्वरित कार्रवाई की।

खबरों के मुताबिक जब सुरक्षाकर्मियों ने टायर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी महिलाएं हिंसक हो गईं। तब स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। संबंधित इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना निकटवर्ती संवेदनशील इलाकों में फ्लैगमार्च कर रही है।

error: Content is protected !!