Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बांग्लादेश में बस तालाब में गिरी, 17 लोगों की मौत |

 बांग्लादेश में बस तालाब में गिरी, 17 लोगों की मौत

ढाका, 22 जुलाई। बांग्लादेश के झालाकाठी जिले में एक यात्री बस के तालाब में पलट जाने से कम से कम 17 लोगों की जान चली गई। हादसे में 35 अन्य घायल हो गए। घायलों को झालाकाठी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यह हादसा आज सुबह करीब 9:55 बजे झालाकाठी-पिरोजपुर क्षेत्रीय सड़क पर एक ऑटो रिक्शा को साइड देते समय हुआ।

झालाकाठी सदर पुलिस थाना प्रभारी नासिर उद्दीन ने बताया कि बस पिरोजपुर के भंडारिया उप जिला से बरिशाल जा रही थी। ऑटो रिक्शा को साइड देते समय स्थानीय संघ परिषद कार्यालय के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण बस तालाब में गिर गई। स्थानीय लोगों के अनुसार 35-40 यात्रियों की क्षमता वाली यह बस ‘बशर स्मृति परिवहन’ की है। इसमें लगभग 60-70 सवारी बैठी थीं।

झालाकाठी सदर पुलिस थाना प्रभारी नासिर उद्दीन ने बताया कि फिलहाल पांच मृतकों की पहचान हो गई है। यह हैं-सुमैया (5), समद मोल्ला (60), तारिक (55), शाहीन मोल्ला (33) और अब्दुल्ला (7)। मृतकों में 10 महिलाएं और सात नाबालिग शामिल हैं।

error: Content is protected !!