Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उत्तरकाशी सुरंग से सुरक्षित निकले बंगाल के तीन श्रमिकों को लाने ममता ने अधिकारियों को भेजा

कोलकाता, 28 नवंबर । उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें से पश्चिम बंगाल के तीन श्रमिक हैं। इन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए ममता बनर्जी ने अधिकारियों के एक दल को उत्तरकाशी भेजा है।

उन्होंने मंगलवार एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के संपर्क अधिकारी राजदीप दत्त के नेतृत्व में एक टीम हमारे लोगों की मदद के लिए उत्तरकाशी पहुंची है।

इससे पश्चिम बंगाल के श्रमिकों को सुरक्षित अपने घर लौटने में मदद मिलेगी।

टीम में ये भी शामिल हैं :

1. शुभव्रत प्रमाणिक : मोबाइल 8981200471 2. सोमनाथ चक्रवर्ती: मोबाइल 8130258750 और 3. राजू कुमार सिन्हा : मोबाइल 9968732695। हमारे तीनों कर्मचारियों के साथ ड्राइवर। कुमार कार (नंबर WB02AP – 0014; मोबाइल 9971413458) से उत्तरकाशी गए हैं।

बता दें कि सुरंग में पश्चिम बंगाल के जो तीन मजदूर फंसे हुए थे उनमें कूचबिहार के रहने वाले शोभिक पाखेरा, हरिनाखली के मोनिर तालुकदार और हुगली के निमडांगी के जयदेव प्रामाणिक शामिल हैं। बाकी मजदूरों के साथ इन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दिवाली के दिन उत्तरकाशी के सिल्कयारा में बन रहे इस निर्माणाधीन सुरंग के धंस जाने के बाद इसमें 41 मजदूर फंस गए थे। इनमें आठ राज्यों के लोग शामिल थे। 17 दिनों के युद्धस्तरीय बचाव अभियान के बाद इन्हें मंगलवार शाम सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका है।

error: Content is protected !!