Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

देवदूत बन 41 जिंदगियां बचाने वाली रेस्क्यू टीम को देवभूमिवासियों का आभार : महेंद्र भट्ट

देहरादून, 28 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भगवान बौखनाग के आशीर्वाद से 41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए प्रदेशवासियों की तरफ से पूरी रेस्क्यू टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रसन्नता जताई कि जिंदगी बचाने की इस मुहिम में 140 करोड़ भारतीयों की प्रार्थना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री गडकरी एवं मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन टीम की अविश्वसनीय कोशिशें आखिरकार रंग लाई हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 17 दिनों से जिस तरह घटनास्थल पर बचाव टीम की ओर से लगातार 24 घंटे काम किया गया। वह श्रम और तकनीकी कोशिशों की पराकाष्ठा थी। बेहद खुशी की बात है कि एनडीआरएफ, डीआरडीओ, ओएनजीसी, टीएचडीसी समेत देश विदेश के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी संस्थाओं और उनके विशेषज्ञों की जीतोड़ मेहनत और देशवासियों की प्रार्थना सफल हुईं हैं। स्वयं मुख्यमंत्री धामी का मौके पर कैंप कर, बार-बार मौके पर पहुंचकर व अन्य माध्यमों से लगातार मॉनिटरिंग करने और बचाव टीम का हौसला बढ़ाने का काम किया है। हमारी सरकार की शुरुआत से ही प्राथमिकता श्रमिकों को सुरक्षित निकाल कर उनके परिजनों के चेहरे की मुस्कान वापिस लाने की थी, जिसमें हम कामयाब हुए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने समन्वय बनाकर दुनिया की हर वो तकनीक और विशेषज्ञता का इस अभियान में इस्तेमाल किया जिसकी वहां जरूरत थी। रेस्क्यू टीम को इस असंभव जीत का असल हीरो बताते हुए समस्त प्रदेशवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि कठिन समय में भी हौसले के साथ इस अभियान को सहयोग देने वाले पीड़ित परिजनों और मीडियाकर्मियों का भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन के लिए आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!