Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

झारखंड आयेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

रांची, 9 सितंबर । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बहुत जल्द आएंगे। झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार को बताया कि झारखंड कांग्रेस इकाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की है और उन्हें झारखंड आने का निमंत्रण दिया है, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। हालांकि अभी तारीख निश्चित नहीं हो पाई है लेकिन जल्द ही तय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन को और मजबूत बनाने के साथ कांग्रेस को धारदार बनाने के लिए यह कार्यक्रम बनाया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से झारखंड कांग्रेस में तो जोश भरेगा ही, इससे बड़ी बात होगी कि इंडिया गठबंधन मजबूत होगा और आनेवाले लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के खिलाफ बेहद लाभ मिलेगा।

error: Content is protected !!