Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जी20 : प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की घोषणा की

नई दिल्ली, 09 सितंबर (हि.स.)। जी-20 की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन की शुरुआत की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर पेट्रोल के साथ इथेनॉल के सम्मिश्रण को बढ़ाकर 20 फीसदी तक करने की अपील के साथ जी-20 देशों से इस पहल में शामिल होने का आग्रह भी किया।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के ‘एक पृथ्वी’ सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी-20 उपग्रह मिशन’ शुरू करने का प्रस्ताव भी किया। उन्होंने जी-20 नेताओं से ‘ग्रीन क्रेडिट’ पहल पर भी काम शुरू करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन का शुभारंभ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, मॉरीशस के प्रधानमंत्री, प्रविंद कुमार जुगनाथ और यूएई के राष्ट्रपति एचएच शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की उपस्थिति में किया।

error: Content is protected !!