
नई दिल्ली, 05 सितंबर । केन्द्र सरकार ने 18-22 सितंबर के दौरान संसद का विशेष बुलाया है। इसको लेकर इंडिया घटक दलों के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मंगलवार रात बैठक की।
बैठक का वीडियो कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया घटक दलों के सांसदों ने बैठक की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है।
उल्लेखनीय है कि आज कांग्रेस ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था कि वह संसद के विशेष सत्र में जन मुद्दों को उठाएंगे। इस मुद्दे पर कांग्रेस इंडिया घटक दलों से भी चर्चा करेगी।

