Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए मिट्टी का चुल्हा बनाने में जुटी महिलाएं

बेगूसराय, 16 नवम्बर । लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ इस चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत होगी। शनिवार को खरना, रविवार को अस्ताचल गामी (डूबते हुए) सूर्य एवं सोमवार को उदयाचल गामी (उगते हुए) सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा।

छठ को लेकर जहां बाजार सज गए हैं, वहीं गांव से जुड़े सामग्री की तैयारी तेज हो चुकी है। आधुनिकता के दौर में घर से मिट्टी का चूल्हा और लकड़ी का जलावन गायब हो गया है। करीब तमाम घरों में गैस सिलेंडर आ जाने से उसी पर खाना बन रहा है। लेकिन, छठ के अवसर पर खरना से लेकर डाला के लिए प्रसाद बनाने का काम मिट्टी के चूल्हे पर ही किया जाता है।

इसके लिए हर घर में चूल्हा बनाया जा रहा है। सभी गांवो में महिलाएं चूल्हा बना रही है, जलावन की तैयारी में जुट गई है। घर-घर के अलावा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं की टोली के द्वारा छठ के लिए चूल्हा बनाया जा रहा है। महिलाएं छठ मैया के गीत गाते हुए चूल्हे का निर्माण कर रही हैं। चूल्हा बना छठ व्रत के नियम बहुत ही कठिन होते है।

यह पर्व नहीं महापर्व है, जिसमें साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान दिया रखा जाता है। इसलिए छठ में मिट्टी से चूल्हे का अपना विशेष महत्व है। क्योंकि मिट्टी के बने चूल्हे और लकड़ी से जली आग को ही पवित्र माना गया है। व्रतियों के अनुसार छठ पूजा में उपयोग होने वाले प्रसाद को चूल्हे पर ही बनाना होता है। इसलिए व्रती कद्दू-भात, पकवान और खीर से लेकर उपयोग होने वाले सभी प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर ही बनाते हैं।

error: Content is protected !!