Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिपावली के दिन से गायब महिला का रेलवे के गड्ढे में मिला शव

बेगूसराय, 16 नवम्बर । बेगूसराय में बुधवार की शाम बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव बख्तर स्थान निवासी रामकुमार महतो की पत्नी सुधा देवी है। पहचान होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

परिजन ने बताया कि दिवाली के दिन 12 नवम्बर की दोपहर तीन बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को गढ़हारा सहायक थाना क्षेत्र स्थित बरौनी जंक्शन एवं न्यू बरौनी स्टेशन के बीच रेल लाइन किनारे पानी भरे गड्ढे से शव मिला।

मृतका के पति रामकुमार महतो ने बताया कि मोबाईल पर खबर देखकर आज अस्पताल पहुंचने पर उसकी पहचान हो पाई। फिलहाल पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत के पीछे का असली राज क्या है, वह रेलवे पटरी किनारे कैसे पहुंची।

error: Content is protected !!