Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महाराष्ट्र से दूसरे धर्म की किशोरी को बहला-फुसलाकर लाने का आरोपित पकड़ाया, पूछताछ जारी

महाराष्ट्र से दूसरे धर्म की किशोरी को बहला-फुसलाकर लाने का आरोपित पकड़ाया, पूछताछ जारी

-पकड़े गए आरोपित पर महाराष्ट्र में अपहरण का मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद, 03 जुलाई (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक महाराष्ट्र से दूसरे धर्म की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले आया और शादी करने की तैयारी शुरू कर दी। हिंदू संगठनों की सूचना के बाद सोमवार को आरोपित युवक के गांव में पुलिस पहुंची और किशोरी व युवक को थाने ले आई। इंस्पेक्टर बिलारी ने बताया कि पूछताछ के बाद किशोरी को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया लेकिन आरोपित युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

थाना बिलारी के पीपली गांव का युवक महाराष्ट्र में काम करता है। जहां से वह दूसरे वर्ग की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया। हिंदू संगठनों की सूचना के बाद अमरपुरकाशी चौकी के दरोगा महेश चंद्र गांव में पहुंचे और आरोपित युवक से पूछताछ की। दोनों को पुलिस कोतवाली ले आई। जहां किशोरी को नारी उत्थान केंद्र भेजा गया, जबकि आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है।

इंस्पेक्टर बिलारी ने बताया कि जानकारी मिली कि गिरफ्तार आरोपित युवक पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा महाराष्ट्र में दर्ज है। पुलिस आरोपित युवक को महाराष्ट्र पुलिस को सौंपने की तैयारी में है।

error: Content is protected !!