Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने राजेश राय और भरत प्रसाद को किया गिरफ्तार

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने राजेश राय और भरत प्रसाद को किया गिरफ्तार

रांची, 03 जुलाई (हि. स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार कार्रवाई करते हुए जमीन घोटाला मामले में राजेश राय और भरत प्रसाद को गिरफ्तार किया है। ईडी आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन दोनों की गिरफ्तारी चेशायर होम रोड जमीन के मामले में हुई है। राजेश राय ने ही पुनीत भार्गव को चेशायर होम रोड की जमीन बेची थी।

पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव ने इस ज़मीन में करोड़ों रुपए का निवेश किया है। पुनीत भार्गव ने रांची के चेशायर होम रोड में जिस भूमि की डील की थी, उसकी रजिस्ट्री के लिए एक करोड़ अस्सी लाख रुपए से ज़्यादा की राशि खर्च की गई। सारे पैसों का ट्रांज़ेक्शन चेक के माध्यम से राजेश राय को किया। पूरी राशि के भुगतान के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एकाउंट के आठ चेक का इस्तेमाल किया गया। पुनीत भार्गव ने राजेश राय से 6 फरवरी 2021 को जमीन खरीदी और दो महीने बाद इस भूखंड को 1 करोड़ 80 लाख रुपए में विष्णु अग्रवाल को बेच दी। इस लिहाज से देखें तो पुनीत भार्गव को डेढ़ लाख रुपए का मुनाफा हुआ, लेकिन इस पूरी डील में पुनीत भार्गव को करीब 5.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ। क्योंकि पुनीत भार्गव ने जमीन रजिस्ट्री करने के एवज में राजेश राय को एक करोड़ 78 लाख 55 हज़ार 800 रुपए का भुगतान किया और करीब सात लाख रुपए का खर्च स्टाम्प और कोर्ट फ़ीस में हुआ था। फिलहाल ईडी जमीन घोटाला मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!