Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पुत्री के प्रेम विवाह से आहत होकर माता-पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान |

पुत्री के प्रेम विवाह से आहत होकर माता-पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पाली, 25 जुलाई । पाली शहर के जोधपुर रोड स्थित घुमटी के निकट पुत्री के दूसरी जाति में विवाह करने से आहत होकर मंगलवार सुबह माता-पिता ने जोधपुर-रतलाम ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

सदर थाना के एएसआई सत्यनारायण राजपुरोहित ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी मीरा-अशोक की पुत्र ने दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह कर लिया। इसे लेकर माता-पिता ने युवती से प्रेम विवाह नहीं करने को लेकर कई बार समझाइश का प्रयास किया। लेकिन, पुत्री अपनी जिद पर अड़ी रही। इससे आहत होकर मंगलवार को माता व पिता ने जोधपुर रोड स्थित घुमटी के निकट जोधपुर-रतलाम ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान हाऊसिंग बोर्ड निवासी 55 साल के अशोक व्यास और उनकी पत्नी 50 साल की मीना व्यास के रूप में हुई। हादसे के कारण जोधपुर-इंदौर ट्रेन करीब एक घंटे तक रूकी रही। शव पूरी तरह से कटकर बिखर गए। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे ट्रैक पर खड़ी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए।

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस जोधपुर से सुबह 8: 05 मिनट पर रवाना होती है। जो पाली 9:10 बजे सुबह पहुंचती है। मंगलवार को ट्रेन जोधपुर रोड घुमटी के निकट पहुंची ही थी कि इस दौरान दोनेां पति-पत्नी ट्रेन के आगे कूद गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दोनों की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई।

error: Content is protected !!