Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई की कार्रवाई: सत्तर लाख रुपये का सोना सहित एक तस्कर गिरफ्तार |

जयपुर एयरपोर्ट पर डीआरआई की कार्रवाई: सत्तर लाख रुपये का सोना सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जयपुर, 25 जुलाई । जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक किलो 166 ग्राम सोने के साथ नागौर निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। जिसे कोर्ट के सामने पेश किया था, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि तस्कर से जब्त किए गए सोने की बाजार कीमत सत्तर लाख रुपये आंकी गई है।

डीआरआई टीम ने बताया कि गिरफ्तार किया गया युवक तीन महीने पहले ही नौकरी के सिलसिले में दुबई गया था। इसके बाद वह पहली बार दुबई से राजस्थान आ रहा था। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद टीम ने यात्री के सामान की जांच की तो सोना नहीं मिला। इसके बाद यात्री को भी चेक किया लेकिन उसके पास भी सोना नहीं मिला। चैकिंग के दौरान टीम को उसके सामान में रखे तंबाकू के पानदान पर नजर पड़ी और पूछताछ की। इस पर युवक ने बताया कि यह मैटल का है। शक होने पर जब इसे चैक किया तो इसमें से सोना निकलना शुरू हुआ। यह सोना पानदान बॉक्स के चारों तरफ लपेटा हुआ था। पूछताछ में आरोपित ने सोना के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम और डीआरआई की टीमों की सख्ती के चलते करोड़ों रुपए का सोना और मादक पदार्थ अब तक पकड़ा जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी का सिलसिला लगातार चल रहा है।

error: Content is protected !!