Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लेबनान में फलस्तीनी शरणार्थी शिविर में झड़प में पांच की मौत, सात घायल

बेरूत, 30 जुलाई । लेबनान के दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन के पास स्थित सबसे बड़े फलस्तीनी शरणार्थी शिविर में रविवार को हुई हिंसक झड़पों में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के मुताबिक इन झड़पों में मरने वालों की संख्या छह है जबकि लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

फलस्तीनी अधिकारियों ने कहा कि यह झड़पें तब भड़कीं जब एक बंदूकधारी ने इस्लामी आतंकवादी महमूद खलील की हत्या करने की कोशिश की और इस दौरान उसके एक साथी की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक यह झड़पें इसलिए हो रही हैं क्योंकि सबसे बड़े फलस्तीनी शरणार्थी शिविर ईन अल-हिलवे में फलस्तीनी गुटों ने उन आतंकवादी इस्लामी समूहों और भगोड़ों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो शिविर में शरण लेने की कोशिश कर रहे थे।

एक अन्य फलस्तीनी अधिकारी ने बताया कि बाद में, इस्लामी आतंकवादियों ने फतह समूह के एक फलस्तीनी सैन्य जनरल और उसके तीन अंगरक्षकों की हत्या कर दी। ईन अल-हिलवे शिविर अपनी अराजकता के लिए कुख्यात है और वहां हिंसा असामान्य नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक शिविर में लगभग 55,000 लोग रहते हैं, जिसकी स्थापना 1948 में इजरायल की स्थापना के दौरान इजरायली सेना द्वारा विस्थापित फलस्तीनियों को रखने के लिए की गई थी। वर्ष 2017 में फलस्तीनी गुट आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध एक आतंकवादी समूह के साथ लगभग एक सप्ताह तक भयंकर संघर्ष में जुटे रहे थे।

फलस्तीनी गुटों द्वारा इन झड़पों के दौरान भीड़भाड़ वाले शिविर में असॉल्ट राइफलों और रॉकेट चालित ग्रेनेड लांचरों का इस्तेमाल किया गया।

error: Content is protected !!