Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमित शाह नई दिल्ली के लिए रवाना, विमानतल पर दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल, 30 जुलाई । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होने के बाद देर शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य विशिष्टजनों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह रविवार को दोपहर में एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आये थे। उन्होंने यहां जानापाव में भगवान परशुरामजी की जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमित शाह को बताया कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से परशुराम लोक का विकास प्रस्तावित है। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री शाह इंदौर में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए और शाम को यहां पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक के बाद शाह विशेष विमान से रात करीब आठ बजे नई दिल्ली के रवाना हुए।

error: Content is protected !!