Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

खेसारीलाल यादव का भोजपुरी कांवर भजन ‘आंसू गंगा जल भइल’ रिलीज

जब लोगों का दिल टूटता है, तब अक्सर दिल टूटे लोग कोई ना कोई गलत कदम उठा लेते हैं, लेकिन लाखों लोगों का इमोशन बन चुके खेसारीलाल यादव का जब दिल टूटा तो वे भोले बाबा के शरण में पहुंच गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं, उनके नए रिलीज भोजपुरी कांवर भजन ‘आंसू गंगा जल भइल’ की, जो रिलीज के साथ अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने की थीम बेहद आकर्षक है और इसमें भक्ति के साथ-साथ मानवीय संवेदना भी देखने को मिलती है। गाने में खेसारीलाल यादव की आवाज और अभिनय दोनों रिझाने वाला है।

हिट मशीन खेसारीलाल यादव का भोजपुरी कांवर भजन ‘आंसू गंगा जल भइल’ आज टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी पर रिलीज हुआ है, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। खेसारीलाल यादव ने भी इस गाने को शानदार बताया और कहा कि इस गाने की सबसे खास बात इसका कॉन्सेप्ट अलग हट कर है। अभी तक सबने सावन में सिर्फ बाबा की महिमा वाले गाने देखे थे, लेकिन इस गाने में उस दुखिया को भी दिखाया गया है, जिसको प्यार में धोखा मिला। ऐसे में उसने नशा या दूसरी गलत चीजों के बजाय बाबा की भक्ति को चुना और अपने आंसू से बाबा का जलाभिषेक किया। भोजपुरी कांवर भजन ‘आंसू गंगा जल भइल’ के गीतकार विशाल भारती हैं।

error: Content is protected !!