Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

खंडवा: जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा पर पथराव और भगदड़ ,पुलिस ने किया लाठी चार्ज 144 लागू

खंडवा,8 जुलाई। सावन के पांचवे सोमवार की रात को निकली जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा जब कहारवाड़ी क्षेत्र से गुजर रही थी ,उसी दौरान पत्थरबाजी होने लगी और भगदड़ मच गई। मौके पर उपस्थित पुलिस सक्रिय हुई और हालात संभाले? कुछ लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान पथराव से कुछ वाहनों और एक जीप के कांच फूट गए। मौके कलेक्टर एएसपी समेत तमाम आला अधिकारी पहुंचे,फिलहाल हालात नियंत्रण में है। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी तैनात हैं।

सावन माह में हर साल ओंकारेश्वर से नर्मदा जल लेकर जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा शहर के महादेव गढ़ मंदिर आती है,और शिवजी का अभिषेक करती है। इस वर्ष इस यात्रा में करीब 10 हजार लोग शामिल थे,कहारवाड़ी क्षेत्र से यात्रा लगभग पूरी निकल चुकी थी। लेकिन कुछ लोग बचे थे और यह घटना हो गई। खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि यात्रा के अंत में हल्का पथराव और भगदड़ हुई थी, जिसे तुरन्त संभाल लिया गया। फिलहाल हालात शांतिपूर्ण है। पुलिस जांच कर रही है, जिसके बाद आरोपियों पर करवाई होगी।

पथराव की घटना के बाद रात में ही शहर में धारा 144 लगाकर बल तैनात कर दिया है। रात से सुबह तक किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। शहर में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की तलाश में जुटी है,वहीं अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

error: Content is protected !!