Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्र में पांच साल में गरीबों की संख्या 15.94 फीसदी घटी, आज जारी होगी पॉलिसी ब्रीफ

भोपाल, 8 अगस्त । मध्यप्रदेश में 2015-16 से 2019-21 के बीच यानी बीते पांच साल में एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी के चक्र से बाहर आ गए हैं। प्रदेश में गरीबी की तीव्रता 47.25 फीसदी से घटकर 43.70 फीसदी हो गई है। देश से गरीबी का बोझ कम करने में मध्य प्रदेश ने 10 फीसदी का उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह खुलासा नीति आयोग की रिपोर्ट में हुआ है।

नीति आयोग आज (मंगलवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बहुआयामी गरीबी पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश में एक करोड़ 36 लाख लोगों को गरीबी से मुक्त करने की यात्रा पर पॉलिसी ब्रीफ जारी की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य वक्तव्य देंगे। इस मौके पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने बताया कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी और सदस्य डॉ. वीके सारस्वत मध्यप्रदेश की उपलब्धियों और विकास यात्रा पर चर्चा करेंगे। राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी, प्रधानमंत्री सलाहकार परिषद के सदस्य प्रोफेसर शमिका रवि, मप्र राज्य सांख्यिकी आयोग के अध्यक्ष श्री प्रवीण श्रीवास्तव, यूएन रेसीडेंट कोआर्डिनेटर शोम्बी शार्प विशेष वक्तव्य देंगे। नीति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. योगेश सूरी बहुआयामी गरीबी संकेतकों पर प्रारंभिक वक्तव्य देंगे।

error: Content is protected !!