Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाल में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, महिला की मौत, एक ही परिवार के सात लापता

काठमांडू, 08 अगस्त । लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नेपाल में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन होने की खबरें हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि एक ही परिवार के सात लोग लापता हैं। भारी बारिश के कारण घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।

मकवानपुर जिले के सिग्रे गांव में भूस्खलन की चपेट में अक्कल बहादुर स्यांग्तान का घर आ गया जिसमें उनका पूरा परिवार लापता हो गया है। मकवानपुर जिले के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी टेक बहादुर कार्की ने बताया कि लापता हुए लोगों में से अब तक सिर्फ एक महिला का शव बरामद किया जा सका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब 04 बजे आए भूस्खलन के समय उस घर में मौजूद 55 वर्षीया शान्तिमाया स्यांगतान का शव चार घंटों की मशक्कत के बाद बरामद हो पाया। वहीं, घर में मौजूद 60 वर्षीय अक्कल बहादुर स्यांग्तान, उनकी बेटी 22 वर्षीया शीला पहरी, उसका पति 25 वर्षीय जीवन पहरी, शीला और जीवन के 4 साल और डेढ साल की दो बेटियां तथा घर में आए मेहमान पासांग घिसिंग अभी भी लापता हैं।

बचाव तथा राहत के लिए मकवानपुर के साथ ही काभ्रे जिले के पुलिस को भी लगाया गया है। तेज बारिश होने और भूस्खलन का खतरा बरकरार रहेने के कारण बचाव तथा राहत का काम बाधित हो रहा है।

error: Content is protected !!