Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अविश्वास प्रस्ताव से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक, प्रधानमंत्री भी रहे मौजूद

नई दिल्ली, 08 अगस्त । केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में मंगलवार को दोपहर 12 बजे से चर्चा होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई। माना जा रहा है कि यह बैठक मौजूदा सत्र में रणनीति बनाने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए भी अहम है।

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर 8, 9 एवं 10 अगस्त को चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को चर्चा का जवाब देंगे। मंगलवार को संसद भवन परिसर में आयोजित बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेन्द्र प्रधान, एस. जयशंकर और पार्टी के सभी सांसद मौजूद रहे।

error: Content is protected !!