Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ओडिशा की मेजबानी में 09 जनवरी 2024 से शुरू होगा कलिंगा सुपर कप

नई दिल्ली, 30 नवंबर  । कलिंगा सुपर फुटबॉल कप, 9 जनवरी 2024 से ओडिशा में आयोजित किया जाएगा। अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को उक्त जानकारी दी। मैच ओडिशा में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करने की योजना है।

इंडियन सुपर लीग और आई-लीग दोनों टीमों को वार्षिक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। टूर्नामेंट के प्रारूप में चार-चार टीमों के चार समूह होंगे, जो आपस में सिंगल-लेग मैच खेलेंगे। ग्रुप विजेता सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे, जिसके बाद 28 जनवरी, 2024 को फाइनल खेला जाएगा।

आई-लीग टीमें कलिंगा सुपर कप के ग्रुप चरण में पहुंचने के लिए क्वालीफायर खेलेगी जहां ग्रुप चरण में उनके लिए चार स्थान आरक्षित किए गए हैं।

कलिंगा सुपर कप के चैंपियंस को एएफसी 2023-24 सीज़न के एसीएल 2 प्रारंभिक चरण में खेलने के लिए नामांकित किया जाएगा।

एआईएफएफ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमने पहले जो निर्णय लिया था, उसके अनुसार वार्षिक सुपर कप टूर्नामेंट अब बड़े और व्यापक परिप्रेक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट अब कलिंगा सुपर कप के नाम से जाना जाएगा और जनवरी 2024 में ओडिशा में खेला जाएगा। यह भारतीय घरेलू फुटबॉल के लिए एक सकारात्मक विकास है। मुझे विश्वास है कि कलिंगा सुपर कप आयोजन और दर्शकों की दिलचस्पी दोनों ही दृष्टि से जबरदस्त हिट होगा।”

error: Content is protected !!