Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सीबीआई ने तृणमूल विधायक के घर के पीछे बरामद किया दो बोरा संदिग्ध दस्तावेज

कोलकाता, 30 नवंबर  । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में मैराथन छापेमारी की है। मुर्शिदाबाद के तृणमूल कांग्रेस के विधायक जफीकुल इस्लाम के घर जब केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे तो उनके घर के पीछे दो बोरे में भरकर फेके गए संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसे जब्त कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

केंद्रीय एजेंसी के एक सूत्र ने बताया है कि इन दस्तावेजों की इलेक्ट्रॉनिक जांच की जाएगी। सुबह करीब 6:30 बजे के करीब केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों का एक दल अर्ध सैनिक बलों की सुरक्षा को साथ लेकर बड़ग्या इलाके में विधायक के घर छापेमारी की। इसके बाद यहां के स्थानीय कारोबारी सुजल अंसारी के घर भी तलाशी अभियान चलाया गया है।

सूत्रों ने बताया है कि दोनों शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए तृणमूल नेता कुंतल घोष के करीबी हैं। सीबीआई ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मदद से विधायक के घर को चारों तरफ से घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया है। दोपहर दो बजे खबर लिखे जाने तक अभियान चल रहा है।

error: Content is protected !!