Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उपराज्यपाल ने किया कश्मीर में तीर्थ पर्यटन को पुनर्जीवित करने का आह्वान

उपराज्यपाल ने किया कश्मीर में तीर्थ पर्यटन को पुनर्जीवित करने का आह्वान

– एलजी मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में पवित्र हजरतबल दरगाह का दौरा किया

श्रीनगर, 27 जून । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में पवित्र हजरतबल दरगाह का दौरा किया और कश्मीर में तीर्थ पर्यटन को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा शांति और सौहार्द का त्योहार है।

पैगंबर मुहम्मद (एसएडब्ल्यू) की दरगाह में तैयारियों और सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं और ईद-उल-अजहा के आगामी त्योहार की तैयारी की जा रही है। उपराज्यपाल ने पैगंबर मुहम्मद के कथन (हदीस) का हवाला देते हुए कहा कि जब तक दिल शुद्ध नहीं होता, शरीर अशुद्ध रहता है। उन्होंने कहा कि अगर दिल साफ है तो पूरा शरीर साफ है।

उपराज्यपाल ने कहा कि जिस तरह पूरे भारत से लोग अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे हैं, उसी तरह लोग हजरतबल, चरार-ए-शरीफ और घाटी के दर्जनों अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए भी आ सकते हैं। देश के बाकी हिस्सों से लोगों को आकर्षित करने के लिए तीर्थ पर्यटन को पुनर्जीवित किया जा सकता है। मैं इस मुद्दे पर लोगों, वक्फ बोर्ड और किसी अन्य से प्रतिक्रिया लेने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि आप मुझसे मिल सकते हैं या मैं भी आपसे मिल सकता हूं। उपराज्यपाल ने दरगाह पर जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

error: Content is protected !!