
चिंतपूर्णी माँ के दरबार पहुंची राज्यपाल की पत्नी
ऊना, 27 जून । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की धर्मपत्नी लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने मंगलवार सुबह दस बजे के करीब माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका और माता रानी का आर्शीवाद लिया।
उनके मन्दिर पहुंचने पर न्यास के अधिकारियों और पुजारियों ने इनका स्वागत किया। पुजारी संदीप कालिया ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला को विधिवत पूजा अर्चना करवाई। जिसके उपरांत मन्दिर ट्रस्ट की तरफ से उन्हें माता रानी की चुनरी और माता रानी की फोटो भेंट स्वरूप दी गई।
इस मौके मन्दिर के सुरक्षा अधिकारी कर्नल मनीष कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी सुशील धीमान, पुजारी रविंदर छिंदा, पुजारी अजय कालिया, पुजारी गौतम कालिया मौजूद रहे।

