Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जेवियर माइली अर्जेंटीना के राष्ट्रपति निर्वाचित, बड़े बदलाव का वादा

ब्यूनस आयर्स, 20 नवंबर । अर्जेंटीना के अगले राष्ट्रपति दक्षिणपंथी नेता जेवियर माइली होंगे। रविवार को निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले संबोधन में माइली ने कहा कि देश की स्थिति गंभीर है। उन्होंने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद बड़े बदलाव करने का वादा किया। जेवियर माइली ने कहा कि आज से अर्जेंटीना का पुनर्निर्माण शुरू हो रहा है।

अर्जेंटीना के चुनाव प्राधिकरण के अनुसार, चुनाव में जेवियर माइली को 55.8 प्रतिशत और अर्थव्यवस्था मंत्री सर्जियो मस्सा को 44.2 प्रतिशत वोट मिले। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिका में दक्षिणपंथी उदारवादी जेवियर माइली की तुलना डोनाल्ड जे. ट्रंप से की जाती है। 53 वर्षीय माइली एक अर्थशास्त्री जरूर हैं पर उनके पास सही मायने में कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। वह देश की अर्थव्यवस्था को कैसे पटरी पर लाते हैं, यह सबसे बड़ा सवाल है।

माइली ने खर्च और करों में कटौती करने, अर्जेंटीना के केंद्रीय बैंक को बंद करने और देश की मुद्रा को अमेरिकी डॉलर से बदलने का वादा किया है। उन्होंने गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने, बंदूकों पर नियमों को शिथिल करने और केवल उन देशों पर विचार करने का प्रस्ताव दिया है जो अर्जेंटीना के सहयोगियों के रूप में “समाजवाद के खिलाफ लड़ना” चाहते हैं। वह उदाहरण के तौर पर अक्सर संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल का नाम लेते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अर्जेंटीना लैटिन अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। आज यह देश मुद्रास्फीति, बढ़ती मंदी और गरीबी की समस्या से दोचार हो रहा है।

error: Content is protected !!