Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गाजा के अल शिफा अस्पताल से 31 नवजात को राफा ले जाया गया

गाजा पट्टी, 20 नवंबर। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध से यहां के अस्पताल संकट से घिर गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की चिंता के बाद गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा से कल बेहद गंभीर हालत में 31 नवजात (समय से पहले जन्मे बच्चे) को दक्षिण में राफा के अल-हेलाल अमीराती मैटरनिटी अस्पताल, फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी और डब्ल्यूएचओ ले जाया गया। यह जानकारी अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दी गई है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के हवाले से सूचना प्रसारित की है कि इजराइली सेना के हमले के लगभग चार दिन बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस अस्पताल परिसर को मृत्यु क्षेत्र के रूप में वर्णित किया था। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की निगरानी में अल-शिफा अस्पताल से 291 मरीजों को भी अन्यत्र भेज दिया गया। इनमें 31 नवजात भी शामिल हैं। इजराइली सुरक्षा बलों ने संयुक्त राष्ट्र टीम को इसके लिए एक घंटे का समय प्रदान किया था।

error: Content is protected !!