Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जालंधर में नकाबपोशों ने एक कंपनी के गाेदाम में से 3.50 लाख रुपये लूटे

जालंधर में नकाबपोशों ने एक कंपनी के गाेदाम में से 3.50 लाख रुपये लूटे

चंडीगढ़, 23 जून । पंजाब के जालंधर में गुरुवार की रात चार नकाबपोशों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के गोदाम को निशाना बनाते हुए 3.50 लाख रुपए लूट लिये। लुटेरे गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों के 6 मोबाइल फोन और पर्स भी ले गए।

नकाबपोश लुटेरों में से एक ने पिस्तौल निकाली और गोदाम के मैनेजर के सिर पर तान दी। मैनेजर ने जब कैश देने से मना किया तो लुटेरों ने उसका सिर दीवार से टकरा दिया। इसके बाद कर्मचारियों को लाइन में लगाकर फिल्मी स्टाइल में उनके पहले मोबाइल और पर्स अपने कब्जे में लिये। कर्मचारियों के अनुसार जिस लुटेरे ने पिस्तौल निकाल कर गोली मारने की धमकी दी थी उसकी बाजू पर बड़ा टैटू बना हुआ था। लुटेरों ने कोई गोली नहीं चलाई बल्कि सभी को गोली मारने की धमकी दी। लूट के बाद लुटेरे जालंधर-अमृतसर हाइवे पर चले गए।

लुटेरों ने लूटपाट के बाद गोदाम में कोई साक्ष्य नहीं छोड़ा। लुटेरे जाते-जाते गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़ कर साथ ही ले गए।

एसीपी नार्थ दमनवीर सिंह का कहना है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले रही है। लुटेरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। गोदाम के कर्मचारियों को भी पूछताछ में शामिल किया जाएगा।

error: Content is protected !!