Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जगदलपुर-आक्रोश रैली में रविवार शामिल होंगे जिले के एलबी संवर्ग शिक्षक

जगदलपुर, 12 अगस्त। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष देवराज खूंटे ने बताया कि विगत 10 अगस्त से चल रहा अनिश्चित कालीन आंदोलन शनिवार तृतीय दिवस भी जारी रहा। शिक्षकों के बढ़ते हुए आक्रोश को देखते हुए प्रांतीय रणनीति में बदलाव करते हुए रविवार 13 अगस्त को रायपुर में आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में एलबी संवर्ग शिक्षक अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। जिसमे बस्तर जिले के भी शिक्षक, आक्रोश रैली में शामिल होंगे। इसके उपरांत 14 अगस्त से रायपुर में ही अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी एक सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए वेतन विसंगति दूर करना, क्रमोन्नत वेतनमान एवं ओल्ड पेंशन की पात्रता 20 वर्ष करने को लेकर है ।मुख्यमंत्री अपना वादा निभाते हुए जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा करे। जिससे सभी शिक्षक अपने -अपने शालाओं में जाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सके।

इस दौरान देवराज खूंटे-जिला अध्यक्ष, गणेश्वर नायक-जिला सचिव, संतोष सोनवानी-जिला कोषाध्यक्ष, महेंद्र ठाकुर-जिला उपाध्यक्ष, उत्तम कुंडू, सामु मौर्य-जिला संरक्षक, अधीन-सोरीब्लॉक अध्यक्ष ,पदमा कुंवर, सरस्वती साहू, दुर्गेश कुंजाम ,श्याम सुंदर जान,चंद्रशेखर नेताम, ज्ञानेश्वर साहू, सुमेर लालउरांव, रामकिशोर नेताम, ओमप्रकाश नेताम ,सुभाष नेताम रामबली ध्रुव और भारी संख्या में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!