Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जादवपुर में छात्र की रैगिंग का मास्टरमाइंड था सौरभ, पुलिस को क्या कहना है इसके लिए भी बनाई थी पूरी योजना

कोलकाता, 18 अगस्त । जादवपुर विश्वविद्यालय में बांग्ला विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र स्वप्नदीप कुंडू की मौत के सिलसिले में जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें पहली गिरफ्तारी पूर्व छात्र सौरभ चौधरी की हुई थी। बाकी अन्य लोगों से पूछताछ में इस बात की जानकारी मिली है कि स्वप्नदीप के साथ रैगिंग और उसे निर्वस्त्र कर घुमाने की पूरी योजना किसी और ने नहीं बल्कि खुद सौरभ ने बनाई थी।

पूछताछ में सामने आया है कि जब स्वप्नदीप छत से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई तब पुलिस को क्या बयान देना है अथवा विश्वविद्यालय प्रबंधन को क्या कुछ करके गुमराह करना है, इसकी भी सारी योजना सौरभ ने ही बनाई थी। उसने विश्वविद्यालय की जनरल बॉडी की मीटिंग बुलाई, उसमें क्या कुछ बयान देना है इसकी योजना बनाई।

स्वप्नदीप के नाम डायरी में पत्र लिखवाया और मेस स्टाफ से लेकर हर किसी को यह समझाया कि पुलिस से क्या कुछ कहना है। शुक्रवार को कोलकाता पुलिस की टीम ने इस मामले में गिरफ्तार सप्तक कामिला को लेकर विश्वविद्यालय में घटना का री-क्रिएशन किया है। उसी दौरान इस बारे में जानकारी मिली है।

error: Content is protected !!