Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दलित छात्र की संदिग्ध हालात में मौत के मामले को दबाने की कोशिश, उच्चस्तरीय जांच हो: अमर बाउरी

रांची, 23 नवंबर । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मांडर के संत जॉन्स हाई स्कूल के हॉस्टल में 19 नवंबर को चतरा जिले के हंटरगंज निवासी दलित छात्र युवराज पासवान की संदिग्ध हालात में मौत के संवेदनशील मामले को पुलिस प्रशासन एवं सत्ता पक्ष के दबंग नेता हर कीमत पर दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आनन-फानन में पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने बिना किसी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कर शव की अंत्येष्टि का दबाव परिजनों पर कर पूरे मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया है लेकिन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा इस पूरे मामले की जांच मोर्चा स्तर पर गंभीरता से कर रही है।

बाउरी ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच, मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये का मुआवजा एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग राज्य सरकार से की। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि युवराज की पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में छेड़छाड़ हुई है। युवराज पासवान ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर उसे कुएं में डाल दिया गया था।

परिजनों ने उनसे यहां तक कहा कि सत्ता पक्ष के एक दबंग नेता बार-बार फोन कर स्थानीय पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे है। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने अभी तक किसी तरह का कोई भी साक्ष्य आत्महत्या का प्रस्तुत नहीं किया है।

error: Content is protected !!