Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जल जागरण से जुड़ेगी भावी पीढ़ी, दुनिया को बताएगी पानी की अहमियत

छात्रों ने देखी हर घर जल योजना से बदलते गांव की तस्वीर

– समझी पानी की कीमत, जल ज्ञान यात्रा से मिला तकनीकी ज्ञान

मीरजापुर, 23 नवम्बर । विश्व विख्यात मां विंध्यवासिनी नगरी योगी सरकार की जल ज्ञान यात्रा के जरिए दुनिया को पानी की अहमियत बताएगी और जल संरक्षण का संदेश देगी। जल ज्ञान यात्रा से भावी पीढ़ी हर घर नल से जल योजना से बदलते गांव की तस्वीर देखी और जल जागरण से जुड़ने के साथ तकनीकी ज्ञान भी मिला। अब भावी पीढ़ी खुद जल संरक्षण करने के साथ बूंद-बूंद पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे और हर घर जल योजना के साक्षी बनेंगे।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की अनूठी पहल पर जल जीवन मिशन के तहत विंध्यवासिनी नगरी में जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। इसके जरिए स्कूली छात्रों को सुमतियां ग्राम पेयजल योजना का भ्रमण कराया गया। यहां उन्हें ओवरहेड टैंक दिखाया गया। बच्चों ने ग्रामीण परिवारों को पहुंचाई जा रही पानी सप्लाई की प्रक्रिया देखी और जल जांच प्रयोगशाला में पानी की गुणवत्ता को खुद जांची। साथ ही जल जीवन मिशन से ग्रामीणों को मिल रही पेयजल के लाभ की जानकारी ली।

नया अनुभव व उत्साह से लबरेज छात्रों ने खुद जांची पानी की गुणवत्ता

जल ज्ञान यात्रा को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने छात्रों को जल के महत्व के साथ हर घर नल से जल योजना से ग्रामीण परिवारों के जीवन में आए बदलाव की जानकारी दी। छात्रों ने जिलाधिकारी के साथ सेल्फी लेकर जल ज्ञान यात्रा को यादगार बनाया। स्कूली बच्चों को जल निगम (ग्रामीण) प्रयोगशाला में जल नमूनों की जांच करके दिखाई गई। विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि पानी में कितने तरह की अशुद्धियां पाई जाती हैं और उन्हें कैसे दूर किया जाता है। बच्चों को पानी में क्लोरीन की उपयोगिता भी बताई गई। स्कूली बच्चों के लिए अपने हाथों से पानी गुणवत्ता की जांच करना एक नया अनुभव था और वे काफी उत्साहित दिखे।

बच्चों ने दिखाई ‘जल है तो कल है, जल ही जीवन है’ की तस्वीर

स्कूली बच्चों ने रंगोली के माध्यम से हर घर नल से जल योजना से बदलते गांव की तस्वीर दिखाई। ‘जल है तो कल है, जल ही जीवन है’ जैसे स्लोगन के जरिए समाज को जल संरक्षण का संदेश भी दिया। वहीं नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जल संचयन और जल संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों के लिए जल जागरूकता पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और पानी की उपयोगिता पर निबंध भी लिखा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार आदि थे।

error: Content is protected !!