Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

इंदौर जू में नौ वर्षीय बाघिन जमना ने तीन शावकों को दिया जन्म, चौथी बार बनी मां

इंदौर, 27 अगस्त । शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (जू) में बाघ शावकों की किलकारियां गूंजी। यहां रविवार सुबह बाघिन जमना ने तीन शावकों को जन्म दिया। नौ वर्षीय जमना चौथी बार मां बनी है। रविवार होने की वजह से जमना और नन्हे शावकों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, जमना और शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे तक बाघिन जमना ने एक के बाद एक तीन शावकों को जन्म दिया। ये शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं, जो अपनी मां जमना से एक मिनट भी दूर नहीं हुए हैं। बाघिन भी इन्हें लाड़-दुलार करती रही। बाघिन और तीनों शावक अभी बाड़े में ही हैं। उनके नजदीक अभी कोई नहीं गया है। इससे यह पता नहीं लग पाया है कि नन्हे शावकों में कितने नर व मादा है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद इन्हें अलग बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। तीनों शावक येलो टाइगर हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार जमना ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिसमें एक सफेद और तीन येलो थे।

गौरतलब है कि इंदौर जू में इसी साल जनवरी में सफेद बाघिन रागिनी ने चार शावकों को जन्म दिया था जिसमें से दो येलो शावक ही जीवित हैं। फिर अप्रैल में बाघिन सुंदरी से तीन शावक पैदा हुए। इन्हें मिलाकर चिड़ियाघर में तीन महीने के भीतर पांच बंगाल टाइगर के शावक हो चुके हैं। वहीं, 10 अगस्त को शेरनी मेघा ने दो शावकों को जन्म दिया था। चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, वाइल्ड कैट में 11 टाइगर और नौ शेर हो गए हैं।

error: Content is protected !!