Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विवेक रामास्वामी ने की एलन मस्क की तारीफ, राष्ट्रपति चुने जाने पर बनाना चाहूंगा सलाहाकार

वॉशिंगटन, 27 अगस्त । अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने वाले भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने एलन मस्क की तारीफ करते हुए कहा है कि अगर वे राष्ट्रपति चुने गए तो वो उनको अपना सलाहाकार बनाना चाहेंगे।

रामास्वामी ने कहा कि मुझे हाल ही में एलन मस्क को जानने का मौका मिला। मुझे उम्मीद है कि वह मेरे एक दिलचस्प सलाहकार होंगे, क्योंकि उन्होंने ट्विटर से 75 फीसद कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

दरअसल, विवेक रामास्वामी ने आयोवा में एक टाउन हॉल को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी शामिल थे। रामास्वामी ने इस दौरान मस्क की तारीफ की और कहा कि वह उसी तरह सरकार चलाना चाहेंगे, जैसे एलन मस्क अपनी कंपनी चलाते हैं।

इससे पहले, रामास्वामी ने एक चैनल को दिए बयान में भी एलन मस्क के काम की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि मस्क इस बात का बड़ा उदाहरण है कि मैं अमेरिका के लिए क्या करना चाहता हूं। मैं एलन मस्क की रणनीति के साथ सहमत हूं, क्योंकि उन्होंने ट्विटर से 75 फीसद कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

एलन मस्क ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने अपनी कंपनी में कर्मचारियों की संख्या को घटा दिया है। पहले उनकी कंपनी में कर्मचारियों की संख्या आठ हजार थी, जो कटौती के बाद 1500 रह गई। पिछले सप्ताह ही मस्क ने कहा था कि उन्हें रामास्वामी एक बहुत ही आशाजनक उम्मीदवार लगे हैं।

error: Content is protected !!