Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘चेन्नई’ मिशन लाल सागर में तैनात

नई दिल्ली, 07 अगस्त । सुरक्षित और संरक्षित समुद्र सुनिश्चित करने के भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस चेन्नई को लाल सागर में तैनात किया है। भारत और सऊदी अरब के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंधों और बहुआयामी रक्षा सहयोग को बढ़ाने की दिशा में आईएनएस चेन्नई ने तीन से पांच अगस्त तक जेद्दा का दौरा किया।

इस जहाज का रॉयल सऊदी नौसेना बलों, बॉर्डर गार्ड्स और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पोर्ट कॉल के दौरान आईएनएस चेन्नई के कमांडिंग ऑफिसर ने जेद्दा बॉर्डर गार्ड्स के कमांडर से मुलाकात की। जेद्दा के सीजीआई मोहम्मद शाहिद आलम ने भी जहाज का दौरा किया और उन्हें परिचालन क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।

जेद्दा से प्रस्थान करने पर आईएनएस चेन्नई ने पांच अगस्त को रॉयल सऊदी नौसेना जहाज एचएमएस अल जुबैल के साथ एक पैसेज अभ्यास किया। जेद्दा, सऊदी अरब में आयोजित अभ्यास में सामरिक युद्धाभ्यास, नाविक कौशल विकास और संचार अभ्यास शामिल थे, जिन्होंने आपसी विश्वास को मजबूत करने, मजबूत करने में योगदान दिया। इस अभ्यास का मकसद दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन संबंधी समझ को और बढ़ाना था।

error: Content is protected !!