Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

टी20 मैचः दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली, 13 दिसंबर । सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेल गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वर्षा प्रभावित मुकाबले में मेजबानों को डकवर्थ लुईस नियम से 152 रनों का लक्ष्य मिला था, जो उसने 13.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने 49, कप्तान मार्करम ने 39 और डेविड मिलर ने 17 रन पारी खेली जबकि ट्रिस्टियन स्टब्बस (नाबाद 14) और फेहलुकावायो (10) ने नाबाद रहे। वहीं भारत के लिए मुकेश कुमार को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले जबकि सिराज और कुलदीप एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही। टीम के दोनों ओपनर जायसवाल (0) और शुभमन गिल (0) बिना खाता खोले ही आउट हो गए। यहां से युवा तिलक वर्मा (29) ने अच्छी लय दिखाई, तो सूर्यकुमार यादव (56) ने दिखाया कि वह दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर भी प्रहार करना जानते हैं लेकिन दिल जीता एक बार फिर से रिंकू सिंह (68) ने जिन्होंने बारिश से मैच रुकने तक एक छोर न केवल थामे रखा बल्कि तेज गति से रन बनाते हुए 19.3 ओवरों में स्कोर को 7 विकेट पर 180 तक पहुंचाया।लेकिन आखिरी तीन गेंद फिंकने से पहले बारिश आ गई और खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोइट्जी ने तीन विकेट लिए जबकि तबरेज शम्सी, एन जॉनसन और एलबी विलियमसन को एक-एक सफलता मिली।

उल्लेखनीय है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को डरबन में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

error: Content is protected !!