Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उत्तराखंड: बाबा नीम करोली कैंची धाम के आसपास स्थल विकास के लिए 25 करोड रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया

नैनीताल /उत्तराखंड,12 दिसंबर  | उत्तराखंड स्थित कैंची धाम बहुत वर्षों से चर्चा का केंद्र रहा है | अब इस पर ध्यान दिया जा रहा है और जनता की सुविधा के लिए यहां अनेक व्यवस्थाओं का आयोजन किया जा रहा है  | कैंची धाम का मूल आश्रम इस स्वरूप में रहेगा, परंतु श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं बनाई जाएगी |

नैनीताल, भवाली के पास पवन कैंची धाम के आसपास स्थल विकास के लिए 25 करोड रुपए का प्रस्ताव राज्य सरकार ने तैयार करवाया है |  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर प्रस्ताव और कंसल्टेंट के सहयोग से पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट को टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी की संतुष्टि के लिए लोक निर्माण विभाग को भेज दिया गया है | एक सप्ताह के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा | इसके बाद बाबा कैंची धाम एक नए विकास की ओर अग्रसर होगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अनेक सुविधाएं मिल सकेंगी |

बता दें कि बाबा कैंची धाम में हजारों लाखों की संख्या में भीड़ रहती है , परंतु कई बार असुविधाओं का सामना करना पड़ता है | परंतु इस लागत के लगने के बाद किसी प्रकार की सुविधा यहां श्रद्धालुओं को ना हो सके इस बात का ध्यान रखा जा रहा है | बाबा नीम करोली महाराज द्वारा स्थापित कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कुछ वर्षों से लाखों तक पहुंच रही है | श्रद्धालुओं के बढ़ते विस्तार को देखकर पार्किंग की जरूरत महसूस होती है | मानस खंड मंदिर माला प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद शासन स्तर पर अनुबंध और कंसलटेंट को प्रोजेक्ट निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है|

आपको बता दें की कैंची धाम का मूल आश्रम इस स्वरूप में रहेगा आसपास श्रद्धालुओं के लिए ही योजनाएं बनाई जाएगी , जिसमें आश्रम की व्यवस्थापनों का भी सहयोग लिया जाएगा |  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चाहते हैं कि स्थल विकास में कार्य में तेजी लाएं इसके लिए उन्होंने डीएम नैनीताल को दिशा निर्देश भी दिए हैं डीएम वंदना चौहान ने स्वयं वहां जाकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है|

(अमित चौबे)

error: Content is protected !!