Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भारत-ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित एफटीए वार्ता में लंबित मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, 14 अगस्त । भारत और ब्रिटेन के बीच जारी प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की बातचीत में ‘बड़ी’ प्रगति हुई है। दोनों देशों के बीच इस महीने होने वाली उच्चस्तरीय बैठकों में लंबित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भारत एफटीए के लंबित मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दी जानकारी में बताया कि दोनों देशों के बीच इस महीने होने वाली उच्चस्तरीय बैठकों में लंबित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस समय दोनों देशों के बीच एफटीए पर 12वें दौर की बातचीत जारी है। प्रस्तावित एफटीए के कुल 26 अध्यायों में 19 पर बातचीत पूरी हो चुकी है।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि लंदन में 11वें दौर की बातचीत गहन रही और कई मुद्दों पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच निवेश पर एक अलग समझौते (द्विपक्षीय निवेश संधि) के तहत बातचीत की जा रही है। बर्थवाल ने कहा कि अब केवल कुछ ही मुद्दे बचे हैं। व्यापार एवं निवेश कार्यसमूह (टीआईडब्ल्यूजी) की बैठक (जयपुर) के दौरान ब्रिटेन की टीम भारत आ रही है, जिसमें हमें उम्मीद हैं, बाकी मुद्दों को पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि समझौते के लिए बातचीत जल्द ही पूरी हो सकती है।

error: Content is protected !!