Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से दी करारी शिकस्त सूर्या ने लगाया शतक

जोहानिसबर्ग ,15 दिसंबर |  गुरुवार की शाम खेले जा रहे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मुकाबले में अफ्रीका ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था तथा भारत की टीम को उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया था , परंतु टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका को नहीं पता था कि भारतीय बल्लेबाज उनके इस निर्णय पर पानी फेर देंगे और हुआ भी वही जब भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला मैदान पर बोला तो अफ्रीकी गेंदबाजों के ठिकाने न रहे।

यशस्वी जायसवाल नाम ओपनिंग करते हुए 41 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 60 रन बनाए,वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए 56 गेंदों पर 100 रन की पारी खेल गए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में धुआंधार 8 छक्के लगाए। इस पारी में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 7 चौक भी निकले तथा खेल के अंतिम ओवर में विलियम्स की गेंद पर सूर्यकुमार अपना विकेट गवा बैठे,परंतु तब तक वह अपना काम कर चुके थे उनकी इस पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा।

भारत टीम इंडिया के 201 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मैदान पर उतरे जहां ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई मुकेश कुमार के ओवर में अपना पहला विकेट गवा बैठी कप्तान मार्क्रम और डेविड मिलर के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका,कुलदीप यादव ने पांच विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया जहां कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने पांच विकेट झटके वहीं रविंद्र जडेजा को दो और मुकेश कुमार तथा अर्शदीप सिंह को एक-एक विकेट मिले।

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और भारत कि यह t20 श्रृंखला रविवार 10 दिसंबर से चल रही है, जिसमें पहला मुकाबला बिना कोई गेंद डाले ही रद्द हो गया था,तथा दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने विजय श्री हासिल की थी इसके बाद मुकाबले में एक मैच ही बाकी रह रहा था जिसे जितने के अलावा भारत के पास कोई और विकल्प न था अंतिम मैच भारत द्वारा जीतने के बाद अब यह श्रृंखला टाई हो चुकी है।

जहां तीसरे मैच में सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया तथा सूर्यकुमार यादव को ही मैन ऑफ द सीरीज चुना गया,सूर्यकुमार यादव ने भारत-दक्षिण अफ्रीका के दूसरे मुकाबले में मात्र 36 बालो पर 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और तीसरे मुकाबले में शतक लगाने के बाद इस सीरीज में उनके कुल 156 रन हो गए हैं बता दें कि सूर्या का यह चौथा t 20 इंटरनेशनल क्रिकेट शतक था।

(अमित चौबे अनमोल)

error: Content is protected !!