Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मां बनीं इलियाना डिक्रूज, बेटे को दिया जन्म

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज मां बन गई हैं। इलियाना ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने बच्चे की झलक भी दिखाई है। उन्होंने उसके नाम का भी खुलासा किया है।

इलियाना ने शनिवार रात 5 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बच्चे की फोटो शेयर की और उसकी झलक फैंस को दिखाई। “शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का इस दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं। उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया, “मेरा दिल खुशी से भर गया है”।

इलियाना ने अपने बच्चे का नाम ”कोआ फीनिक्स डोलन” रखा है। उन्होंने 01 अगस्त 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया। बॉलीवुड सितारों के साथ फैंस भी इस समय इलियाना को शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनका ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

error: Content is protected !!