Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल बम धमाके की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई, 06 अगस्त । एक व्यक्ति ने रविवार की सुबह फोन कर मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में सीरियल बम धमाके की धमकी दी। इस धमकी के बाद लोकल ट्रेन और स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में पुलिस ने जुहू से एक शख्स अशोक शंकर मुखिया को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात शख्स ने फोन पर मुंबई में लोकल ट्रेन में बम रखे जाने की जानकारी दी। धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि कई लोकल ट्रेनों में सिलसिलेवार बम विस्फोट होंगे। कंट्रोल रूम में एक महिला कर्मी ने यह धमकीभरा काल अटेंड किया था। महिला पुलिसकर्मी ने जब अज्ञात शख्स से पूछा कि बम कहां रखा गया है तो काल करने वाले ने कुर्ला, ठाणे, कल्याण, तिलकनगर आदि स्टेशनों का नाम लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उससे पूछा कि वह कहां से बोल रहा है। फोनकर्ता ने कहा कि वह जुहू से बोल रहा है और फोन काट दिया।

इसके बाद पुलिस ने जब उसके फोन की लोकेशन ट्रैक की तो पता चला कि इस शख्स ने जुहू के शाह हाउस मोरगांव से फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने जुहू से फोनकर्ता शख्स अशोक शंकर मुखिया को हिरासत में लिया है। अब तक पूछताछ में पता चला है कि वह बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। फोन करने के उद्येश्य की छानबीन पुलिस कर रही है। हालांकि इस धमकी भरे काल की गंभीरता को समझते हुए लोकल ट्रेन और रेलवे पुलिस स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकल ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी मिलते ही यहां लोगों में डर फैल गया है, लेकिन पुलिस ने सभी को बिना घबराए पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की है।

error: Content is protected !!