Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार बरामद

इंफाल, 20 नवंबर ।मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि राज्य के इंफाल-पश्चिम, इंफाल-पूर्व, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों के परिधीय क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न हथियार बरामद किए गए।

इस कार्रवाई में मैगजीन के साथ दो फैक्ट्री निर्मित पिस्तौल, 1 देसी पिस्तौल और मैगजीन, पांच 36 एचई हैंड ग्रेनेड, दो डब्ल्यूपी ग्रेनेड और 25 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। ये हथियार थौबल जिले में पेची के दक्षिण पूर्व में गोरोक रिजर्व पहाड़ी श्रृंखला से जब्त किए गए।

उधर, काकचिंग जिले के काकचिंग मंटेक को आईटीआई पोंगमामेई रोड से 2 हथियारों के साथ 303 बोरा की राइफल और एक खाली मैगजीन, 1 हस्त निर्मित खाली मैगजीन, 9 मिमी पिस्तौल और 36 एचई हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

error: Content is protected !!