
पंजाब में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लागू
चंडीगढ़, 1 जुलाई । पंजाब में सरकार ने शनिवार से राज्य में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लागू कर दी है। प्रदेश में आज सभी जगह पुलिस नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रही है।
राज्य सरकार ने लोगों को वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए 30 जून तक का समय दिया था। पंजाब में अब बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर पहली बार में दो हजार रुपये जुर्माना होगा तो दूसरी पकड़े जाने पर तीन हजार रुपये जुर्माना होगा। अगर कोई वाहन चालक तीसरी बार पकड़ा जाता है तो उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। शनिवार को पंजाब पुलिस ने प्रदेश के सभी जिलों में अभियान चलाकर बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों के चालान किए।

