Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हमास के वित्तीय ढांचे को खत्म करने के लिए अमेरिका-ब्रिटेन ने लगाया नया प्रतिबंध

वॉशिंगटन, 15 नवंबर । हमास को कमजोर करने और वित्तीय ढांचे को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन ने नया प्रतिबंध लगाया है।

अमेरिका ने हमले के बाद अपने तीसरे दौर के प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें हमास के प्रमुख अधिकारियों और उन तंत्रों को निशाना बनाया गया, जिसके तहत ईरान हमास और उसके सहयोगी फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) और एक अन्य आतंकवादी समूह को सहायता प्रदान करता है।

ब्रिटेन सरकार ने अपने आतंकवाद विरोधी प्रतिबंध सूची में छह नए नाम जोड़े हैं, जिनमें हमास से जुड़े चार व्यक्ति शामिल हैं। अमेरिकी वित्त सचिव जेनेट येलेन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका हमास को उसके अत्याचारों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने और उपयोग करने को रोकने के लिए ब्रिटेन सहित अपने सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि हमास के हमले से अत्यधिक कष्ट हुआ है। आतंकवाद अलग-अलग नहीं होता है। येलेन ने कहा कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हम निर्णायक रूप से हमास के वित्तीय ढांचे को खत्म करने और उन्हें बाहरी वित्तीय मदद से अलग करने के लिए नए फंडिंग चैनलों को रोकने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

error: Content is protected !!