Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कांगो में विद्रोहियों ने कम से कम 44 ग्रामीणों की हत्या की

किंशासा, 15 नवंबर । कांगो के अशांत पूर्वी हिस्से में चरमपंथी संगठनों से जुड़े विद्रोहियों ने अलग-अलग हमलों में 44 से अधिक ग्रामीणों की हत्या कर दी है। स्थानीय अधिकारियों और नागरिक संस्थाओं के नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रांत के गवर्नर के प्रतिनिधि सैमसन सिमारा ने बताया कि इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े ‘द अलायड डेमोक्रेटिक फोर्स’ के विद्रोहियों ने रविवार रात उत्तरी किवु प्रांत के किशनगा गांव पर हमला किया और कांगो सेना के एक सदस्य सहित 33 लोगों की हत्या कर दी। सिमारा ने बताया कि विद्रोहियों ने विरुंगा नेशनल पार्क ले जाकर उनकी हत्या कर दी।

नागरिक संस्था के नेता सैमुअल नगुंजोलो के अनुसार, विद्रोहियों ने मंगलवार को इतुरी प्रांत में 11 अन्य ग्रामीणों की हत्या कर दी।

उत्तरी किवु में कांगो सेना के प्रवक्ता कैप्टन एंथनी मुलुशायी के बताया कि सेना ने छह विद्रोहियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि कुछ बंधकों को मुक्त करा लिया गया है।

error: Content is protected !!