Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हबीब क्लीनिक और रजा चिल्ड्रेन केयर पर लगाई सील

मुरादाबाद, 02 अगस्त । मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुंदरकी में हबीब क्लीनिक और रजा चिल्ड्रेन केयर अवैध रूप से चलाने के आरोप में सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कश्यप मोहल्ले में बुधवार को छापेमारी की। इस दौरान हबीब क्लीनिक और रजा चिल्ड्रेन केयर को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक की शिकायत प्राप्त हो रही थीं। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से चल रहे दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे अन्य क्लीनिक संचालक अपने-अपने क्लीनिक बंद करके भागते दिखाई दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अमित कुमार का कहना है इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कोई भी अवैध रूप से क्लीनिकों का संचालन करेगा तो आगे बड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुंदरकी सीएचसी प्रभारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि नगर में अवैध रूप से चल रहे दो क्लीनिकों की शिकायत मिली थी, जिसे जांच-पड़ताल के बाद सील कर दिया गया। वहीं एक आशा वर्कर निजी जच्चा बच्चा केंद्र पर डिलीवरी कराती हुई पाई गई, जिसकी वीडियो रिकार्ड कर ली गई है।

error: Content is protected !!